मझगवां, 7-9-2026। ब्लॉक मझगवां की ग्राम पंचायत अलीगंज में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण 33/11 के.वी. विद्युत उपकेंद्र-अलीगंज जलमग्न हो गया।
उपकेंद्र के अंदर और बाहर कई फीट तक बारिश का पानी भरा हुआ है। ट्रांसफार्मर और मशीनों के चारों ओर पानी भर जाने से बिजली आपूर्ति बाधित चल रही है। परिसर में रखा केबल का रोल भी पानी में डूबा हुआ है।
लगातार बारिश और नालों के चोक होने की वजह से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। विद्युत उपकेंद्र के चारों ओर तालाब जैसा मंजर बना हुआ है, जिससे कर्मचारियों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। पानी अभी भी उपकेंद्र में भरा हुआ है, निकला नहीं है।
जलभराव के बावजूद विभाग का स्टाफ व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लगा है। इस दौरान जे.ई. अजय कुमार, नरेंद्र कुमार, जावेद, जाहिद सहित समस्त लाइनमैन स्टाफ मौजूद रहा।
