फर्रुखाबाद: छोटी जेल के पास धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी ने मोहा मन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 04 सितम्बर 2026 फतेहगढ़ छोटी जेल के पास श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी सजाई गई तथा भजन-कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया।

कार्यक्रम स्थल को फूलों, गुब्बारों और रंग-बिरंगी रोशनियों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। वातावरण भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों और भक्ति गीतों से भक्तिमय बना रहा। देर रात तक श्रद्धालु भजनों पर झूमते रहे और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं।

इस दौरान छोटे बच्चों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की सुंदर प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं का मन मोह लिया और कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

जन्मोत्सव के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद भक्तों ने क्षेत्रवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। साथ ही सभी ने भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में रोहित कुमार, अमित राठौर, रिंकू राठौर, गोपाल दिवाकर, संजय राठौर, विवेक राठौर, घनश्याम, राहुल राठौर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, युवा साथी, कार्यकर्ता एवं भक्तगण मौजूद रहे।

Leave a Comment