सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का 20वां सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है. बीते दिन ही शो के घर की इनसाइड फोटोज सामने आईं. इसके खास रूल्स तक के बारे में बताया गया, जिसमें काफी ट्विस्ट देखने के लिए मिलने वाला है. ऐसे में इस नए सीजन की शूटिंग भी शुरू कर दी गई है. इसके सेट से सलमान खान की पहली झलक भी सामने आई है, जिसमें वो हैट में कमाल लग रहे हैं. चलिए दिखाते हैं एक्टर का लुक.
सलमान खान ने रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 20वें सीजन की शूटिंग शुरू कर दी है. सेट पर वो ऑडियंस और मीडिया के साथ मस्ती करते हुए नजर आए थे. इसके सेट से उनके वीडियोज भी सामने आए थे, जिसमें सलमान खान को जीन्स और टीशर्ट के साथ ही बड़ी हैट में देखा जा सकता है. इसमें वो एकदम ही कूल लुक में नजर आए. सलमान का लुक देखते ही बन रहा था. फैंस भी सलमान के शो को लेकर काफी एक्साइटेड हो गए हैं.
