शोषितों का मनोबल बढ़ाया था शहीद जगदेव प्रसाद ने –उपेन्द्र पथिक

– जगदेव प्रसाद की स्मृति में अर्जक संघ ने मनाया शहीद दिवस
गया से द दस्तक 24 प्रतिनिधि द्वारा

गया ,5 सितंबर। बिहार के तीसरे उप मुख्यमंत्री और शोषित समाज दल के संस्थापक महामंत्री जगदेव प्रसाद ने 90 प्रतिशत पिछड़े , दलितों,आदिवासी और मुसलमानों का मनोबल बढ़ाने का सार्थक प्रयास किया था। साथ ही इज्जत और रोटी के खातिर शोषकों के जुलम और अत्याचार से मुक्ति दिलाने के लिए संघर्ष करना सिखाया था। 1967 में शोषित दल की स्थापना करके बिहार में दो पिछड़े वर्ग का मुख्यमंत्री बनाने का श्रेय जगदेव बाबू को ही जाता है।इसीलिए आज भी लोग तन मन और धन से सहयोग करके जगदेव प्रसाद का शहादत दिवस पूरे देश भर में मनाते हैं। उक्त बातें आज गया जिला के वजीरगंज स्थित  माँ गौरी मेमोरियल प्राइवेट आई टी आई कॉलेज में अर्जक संघ के तत्वावधान में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए सांस्कृतिक समिति के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र पथिक ने कहीं।
समारोह की अध्यक्षता अर्जक संघ वजीरगंज के प्रखंड संयोजक अविनाश कुमार ने की।
श्री पथिक ने कहा कि शहीद जगदेव प्रसाद सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक क्षेत्र में अर्जक संघ के माध्यम से मानववाद और राजनीतिक क्षेत्र में शोषित समाज दल के माध्यम से समाजवाद स्थापित करना चाहते थे ताकि सामाजिक सांस्कृतिक आर्थिक और राजनीतिक विषमता को दूर करके समता मूलक समाज बनाया जा सके।
श्री पथिक जी ने सावधान करते हुए कहा कि आजकल बहुतेरे नकली जगदेववादी बनकर समाज को धोखा दे रहे हैं उनसे सावधान रहने की जरूरत है। असली शत्रु और मित्र की पहचान जरूरी है। जिन सात मांगों को लेकर जगदेव बाबू 1974 में शोषित आंदोलन शुरू किया था वह आज तक पूरा नहीं हो पाया।इसलिए उनके संघर्ष और मिशन पर चलायमान रहना चाहिए।
पूर्व जिला पार्षद डॉ नन्द किशोर प्रसाद यादव ने जगदेव प्रसाद की राजनीतिक और सामाजिक दर्शन की चर्चा करते हुए कहा कि ब्राह्मणवाद हमारा सबसे बड़ा दुश्मन है। उन्होंने यह भी कहा कि असली और नकली दो तरह के जगदेववादी हैं।
समारोह में अन्य अर्जकों के अलावा जितेंद्र कुमार,सुनील गुरु,प्रदीप साव, रजनीकांत रवि, रवि भूषण सिन्हा, सीताराम प्रसाद, अमरेश सरदार, सुजीत कुमार, चंद्रभान पासवान, उदय कुमार वर्मा, दिलीप कुशवाहा,संतोष कुमार, प्रिंस कुमार, अनिल प्रसाद, बृजनंदन प्रसाद,चंदन कुमार,लक्ष्मण कुमार, विष्णुदेव प्रसाद, यमुना यादव, रश्मि कुमारी, बबीता कुमारी, इंद्रदेव यादव,पत्रकार रविभूषण सिन्हा, विष्णुदेव प्रसाद, भरत पाल, मनोज यादव,
आदि वक्ताओं ने जगदेव प्रसाद की जीवनी और कार्यकलापों की चर्चा की और उन्हें प्रेरणा का श्रोत बताया ।वक्ताओं ने कहा कि नकली जगदेववादी से भी सावधान रहना चाहिए।
वजीरगंज प्रखंड स्तर पर पूर्व में सक्रिय रहे यशिकाई गायक बालेश्वर प्रसाद, एडवोकेट अनिल कुमार, रामाशीष यादव, रामरतन प्रसाद द्वारा अर्जक संघ के लिए किए गए कार्यों की भी चर्चा की गई और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

Leave a Comment