किरेन रिजिजू ने राहुल पर कसा तंज, क्या है मामला

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी अक्सर अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा करते हैं। वह तैराकी और जिउ-जित्सु जैसी गतिविधियों का भी जिक्र कर चुके हैं। अब केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी को अरुणाचल प्रदेश की तेज बहती नदियों में उतरने से पहले प्रशिक्षण लेने की सलाह दी है। हालांकि, किरेन रिजिजू ने यह बात मजाकिया अंदाज में कही। किरेन रिजिजू ने रविवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह अरुणाचल प्रदेश की एक नदी में तैरते नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा कि कई लोग उनकी तैराकी की तुलना राहुल गांधी से कर रहे हैं, लेकिन उनके लिए यह बचपन से ही सामान्य गतिविधि रही है। उन्होंने खुद को अरुणाचल का खिलाड़ी बताते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां उनके लिए बच्चों के खेल जैसी हैं।

Leave a Comment