बेनी ब्लैंको ने एक अनोखे डाइट एक्सपेरिमेंट के तहत पांच दिन तक सिर्फ पिज्जा खाकर लगभग पांच पाउंड वजन कम किया। इस एक्सपेरिमेंट का मकसद यह साबित करना था कि कोई भी खाना खाकर वजन कम किया जा सकता है।
38 साल के बेनी ब्लैंको ने 19 अगस्त को पोस्ट किए गए एक टिकटॉक वीडियो में अपने एक्सपेरिमेंट के नतीजे शेयर किए। वह इस वीडियो में कहते हैं, ‘मैं साबित करना चाहता था कि सचमुच कुछ भी खाकर वजन कम किया जा सकता है।’
ई न्यूज के मुताबिक बेनी ने पूरे हफ्ते के लिए डोमिनोज का एक बड़ा थिन-क्रस्ट चीज पिज्जा चुना। चैलेंज के पहले दिन पिज्जा का एक स्लाइस हाथ में पकड़े हुए बेनी ब्लैंको ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘यह उस खाने का 1/16 हिस्सा है जो मैं आज खा सकता हूं।’
बाद में यह एक्सपेरिमेंट बेनी के लिए मुश्किल हो गया क्योंकि उन्हें कुछ अप्रत्याशित चुनौतियों का सामना करना पड़ा, जैसे कि काम पर किसी ने उनके पिज्जा के कई स्लाइस खा लिए।
पांच दिन के आखिर में आकर बेनी ब्लैंको का वजन 147.5 पाउंड पाया गया। इस पर बेनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘मैंने सिर्फ पिज्जा खाकर पांच दिनों में 4.7 पाउंड वजन कम किया है। किसी चीज से कोई फर्क नहीं पड़ता। आप जो चाहें वो कर सकते हैं।’
बेनी ब्लैंको और उनकी पत्नी सेलेना गोमेज फूडी हैं, दोनोंखाना पकाने का शौक भी रखते हैं।
