फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 16 अगस्त 2026 अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, फर्रुखाबाद द्वारा देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। सातनपुर आलू मंडी रोड स्थित सांवरिया टेलीकॉम के सामने वाली गली में आयोजित कार्यक्रम में जिला संरक्षक एवं समाजसेवी सर्जन डॉ. अरविंद गुप्ता के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया गया।
ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में अपने अधिकारों के साथ जीवन जी रहे हैं। सभी को देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री रविकांत गुप्ता, नगर अध्यक्ष अंकित कुमार गुप्ता, नगर महामंत्री विवेक गुप्ता, युवा नगर अध्यक्ष सलमान खान, केके द्विवेदी, पंकज सांवरिया, तोशीम खान, मुन्ना कुरैशी, शारिक अंसारी, आमिर अली, मोहम्मद अनीस, अनिल कुमार गुप्ता, माइकल पापड़ी वाले, कमल गुप्ता, ठाकुर सत्यवीर सिंह, ओमवीर, विजय सक्सेना, अभिषेक वर्मा, अंशु गुप्ता, अंश गुप्ता अन्ना सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने तथा आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया। समारोह का समापन देशभक्ति की भावना और भारत माता के जयघोष के साथ हुआ
