स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर श्री बाबू सिंह जयसिंह नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज द्वारा देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से भव्य रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ संस्था के चेयर मेन डॉक्टर शैलेन्द्र यादव, चेयरमैन पर्सन डॉक्टर सुनीता यादव संस्था की प्राचार्य डॉक्टर मीना कुमारी,रैली में कॉलेज के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।रैली के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों एवं तिरंगे के साथ लोगों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं देश के प्रति अपने कर्तव्यों के लिए जागरूक किया। विद्यार्थियों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को याद करते हुए देश की प्रगति में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।इस अवसर पर कॉलेज के उपप्रधानाचार्य सौरभ उपाध्याय एवम समस्त शिक्षकगण एवं समस्त स्टाफ ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।“राष्ट्रहित सर्वोपरि है और देश की सेवा प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।”
फर्रुखाबाद:स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्री बाबू सिंह जयसिंह नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज में निकाली गई भव्य रैली
