फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 अगस्त 2026 हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जनपद के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शहर के प्रमुख मार्गों से तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रभक्ति, एकता, अखंडता और देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया।
तिरंगा यात्रा के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज की आन, बान और शान के प्रति सम्मान बनाए रखने के साथ ही राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। यात्रा के दौरान देशभक्ति का उत्साह और राष्ट्रीय एकता की भावना दिखाई दी।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज ही नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है। हर नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करते हुए देशहित में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए।
तिरंगा यात्रा के माध्यम से फतेहगढ़ पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नागरिकों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया।
तिरंगा हमारी शान है, भारत की पहचान है।
