फर्रुखाबाद:चोरी हुए ट्रैक्टर-रोटावेटर के साथ वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 अगस्त 2026 अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी/सर्विलांस टीम और थाना नवाबगंज पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया ट्रैक्टर और रोटावेटर बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर श्री यमुना प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण में की गई।

15 जुलाई को दर्ज हुआ था मुकदमा

थाना नवाबगंज क्षेत्र के एक वादी ने 15 जुलाई 2026 को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसका ट्रैक्टर रोटावेटर सहित चोरी कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर थाना नवाबगंज में मु0अ0सं0 204/26 के तहत धारा 61(2)/303(2) बीएनएस में अक्षय कुमार समेत अन्य अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले की विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त अक्षय कुमार पुत्र श्याम स्वरूप निवासी ग्राम घुमइया रसूलपुर, थाना नवाबगंज, जनपद फतेहगढ़ को चोरी किए गए ट्रैक्टर और रोटावेटर सहित गिरफ्तार कर लिया।

बरामदगी के बाद बढ़ाई गई धारा

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी और चोरी के ट्रैक्टर-रोटावेटर की बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पूछताछ में अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में सफाई देने की बात

पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान अभियुक्त अक्षय कुमार ने अपनी गलती के लिए माफी मांगते हुए न्यायालय में अधिवक्ता के माध्यम से अपना पक्ष रखने की बात कही।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त अक्षय कुमार का पूर्व में भी एक मामला दर्ज रहा है। उसका आपराधिक इतिहास इस प्रकार है—मु0अ0सं0 69/21, धारा 363 भादवि, थाना कम्पिल, जनपद फतेहगढ़।, मु0अ0सं0 204/26, धारा 61(2)/303(2)/317(2) बीएनएस, थाना नवाबगंज, जनपद फतेहगढ़।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

अभियुक्त की गिरफ्तारी और चोरी के सामान की बरामदगी में एसओजी/सर्विलांस टीम तथा थाना नवाबगंज पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही। 

कार्रवाई करने वाली टीम में—

उपनिरीक्षक सन्त कुमार, प्रभारी सर्विलांस/एसओजी फतेहगढ़ मय टीम, उपनिरीक्षक जगराम सिंह, थाना नवाबगंज, हेड कांस्टेबल नन्दलाल, थाना नवाबगंज शामिल रहे।

पुलिस का कहना है कि अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और चोरी समेत अन्य आपराधिक घटनाओं में संलिप्त लोगों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment