कासगंज, 06 अगस्त 2026। जिला सेवायोजन अधिकारी ने अवगत कराया है कि भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद, नई दिल्ली एवं एसआईएस (इंडिया) लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में जनपद कासगंज के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण उपरांत रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकास खंड स्तर पर रोजगार शिविर आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि एसआईएस (इंडिया) लिमिटेड सेवायोजन विभाग के रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत संस्था है। शिविरों में चयनित अभ्यर्थियों का पंजीकरण कर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा तथा प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद सुरक्षा सेवाओं में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इच्छुक युवक निर्धारित तिथि पर अपने आवश्यक शैक्षिक एवं पहचान संबंधी अभिलेखों के साथ संबंधित विकास खंड कार्यालय में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठा सकते हैं।
रोजगार शिविरों का कार्यक्रम 17 एवं 18 अगस्त 2026 विकास खंड कार्यालय, सहावर 19 एवं 20 अगस्त 2026 विकास खंड कार्यालय, गंजडुंडवारा, 21 एवं 22 अगस्त 2026 विकास खंड कार्यालय, पटियाली, 24 एवं 25 अगस्त 2026 विकास खंड कार्यालय, सिढ़पुरा, 01 एवं 02 सितंबर 2026 विकास खंड कार्यालय, अमांपुर, 03 से 05 सितंबर 2026 विकास खंड कार्यालय, कासगंज, 07 एवं 08 सितंबर 2026 विकास खंड कार्यालय, सोरों में शिविरों का आयोजन किया जायेगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने जनपद के अधिक से अधिक शिक्षित बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थान पर पहुंचकर रोजगार शिविर में प्रतिभाग करें तथा प्रशिक्षण एवं रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाए

