आज दिनांक 06 अगस्त को नवाबगंज में भा कि यू टिकैत फर्रुखाबाद संगठन ने मासिक बैठक की और इस बैठक में संगठन ने तय किया कि राष्ट्रीय कार्यालय के आदेशानुसार प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस पर ऐतिहासिक ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा होगी और यह यात्रा बाहिदपुर से सेंटर जेल चौराहा होते हुये कलेक्ट्रेट पर संपूर्ण होगी इस बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य ने किसानों से अपील की सभी किसान अधिक से अधिक संख्या में अपने ट्रैक्टरों से ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा में पहुंचे कानपुर मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मी शंकर जोशी ने कहा कि किसान अपने हक और अधिकारो के लिए किसानों को और मजबूत होना होगा और मजबूती के के साथ संघर्ष करना पड़ेगा सरकार निरंकुश हो चुकी है इसीलिए इस ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाना हम सभी किसानों की जिम्मेदारी है जिला अध्यक्ष अजय कटियार ने कहा कि इस बार की ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा बाहिदपुर से सेंटर जेल चौराहा होते हुये कलेक्ट्रेट फतेहगढ़ तक की जाएगी पिछली वर्ष की भाँति कोई समझौता नहीं होगा अब की यात्रा कलेक्टर तक जाएगी ये जनपद के किसानों का अधिकार है और जिला प्रशासन सिर्फ रास्ता तय करे हमें किधर से ले जाएंगे आगे उन्होंने कहा कि हम मुकदमों से डरने वाले नहीं है हम जेल जाने से भी नहीं डरते बराकेशव चकबंदी पर बोले कि प्रशासन किसानों के साथ धोखा के रहा है वोटिंग के बाबजूद चकबंदी के रहा है ये चकबंदी विभाग द्वारा किसानों के साथ लुटबंदी की जा रही जमीनों का मोल भाव करके आबंटित किया जा रहा है आगे उन्होंने लिंक एक्सप्रेसवे पर कहा कि प्रशासन जमीन के नाम पर किसानों का उत्पीड़न बंद करे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी कहते है कि किसानों की जमीन समन्वय बनाकर ली जाएगी परंतु यहां का जिला प्रशासन किसानों को मुकद्दमों से डरा धमकाकर और राशन कोटा निरस्त करके जमीनें लेना चाहते किसानों को जेल की धमकी देते है ऐसा अगर होता रहा तो फर्रुखाबाद में एक बड़ा आंदोलन होगा राष्ट्रीय नेतृत्व की नजर पूरी तरह से फर्रुखाबाद संगठन पर है | इस बैठक में जिला महासचिव अभय यादव द्वारा नवाबगंज ब्लॉक अध्यक्ष अंकेश गंगवार को कायमगंज तहसील उपाध्यक्ष एवं नवाबगंज ब्लॉक अध्यक्ष दीपक राठौर निवासी नवाबगंज को और महिला ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती सुषमा श्रीवास्तव को मनोनीत किया | बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मिश्रा ने की संचालन कानपुर मंडल पूर्व सचिव अफरोज मंसूरी ने की इस अवसर पर जिला संरक्षक छविनाथ शाक्य, जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश गंगवार,जिला महासचिव अभय यादव,जिला संगठन मंत्री अरविंद गंगवार,युवा जिलाध्यक्ष अनुज राजपूत,अजयपाल यादव,बिजनेश यादव,सुग्रीव पाल,राजेश गंगवार, अजीत सोमवंशी,कश्मीर गंगवार, रामप्रकाश पालिया,शिवराम शाक्य,प्रदीप यादव,सहित सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित रहे|

