प्रयागराज : 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु इच्छुक लाभार्थी 30 जुलाई तक करें आवेदन

प्रयागराज, 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु इच्छुक लाभार्थी 30 जुलाई तक करें आवेदन

जिला ग्रामोद्योग अधिकारी जवाहर लाल द्वारा अवगत कराया गया है, कि उ0प्र0 खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष-2026-27 में कौशल सुधार (सामान्य) में 50 लाभार्थी एवं कौशल सुधार (एस0सी0एस0पी0) में 100 लाभार्थियों को 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसके सापेक्ष आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है। उन्होंने बताया है कि इच्छुक लाभार्थी द्वारा प्रशिक्षण में भाग लेने हेतु upkvib.gov.in वेवसाइड पर आनलाइन आवेदन किया जायेगा। अधिक जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में जिला ग्रामोद्योग कार्यालय विकास भवन परिसर में सम्पर्क कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अन्तिम तिथि दिनॉंक-30.07.2026 तक है।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

Leave a Comment