गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज़) गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र में अलीगंज रोड पर अलीगंज नहर से महज लगभग 200 मीटर की दूरी पर घने जंगलों के बीच स्थित कैलादाह सिद्ध बाबा स्थान, ग्राम पंचायत वज़ीननगर, पोस्ट जलालपुर, ब्लॉक बांकेगंज, तहसील गोला गोकर्णनाथ, जिला लखीमपुर खीरी में दस्तक की टीम ने दस्तक दी। लखीमपुर के जिला ब्यूरो अनुज कुमार गुप्ता ने अपने गोला तहसील संवाददाता मुस्तकीम अनवर संग अपनी जान को जोखिम में डालकर कैलादाह सिद्ध बाबा स्थान का रहस्य और स्थान की विशेषताएं जानने के लिए सिद्ध बाबा स्थान पहुंचे। स्थान पर मिले स्थान की देखरेख कर रहे महंत बाबा कालिका दास ने हमारे जिला ब्यूरो को बताया यह कैलादाह सिद्ध बाबा स्थान उल्ल नदी के तट पर स्थित है, उल्ल नदी होने की वजह से इसमें कई मगरमच्छ भी पाए जाते है। महंत ने बताया इस सिद्ध बाबा स्थान पर स्थित पीपल पेड़ के खोड से निकलकर नाग और नागिन का जोड़ा सिद्ध बाबा स्थान पर बने शिवलिंग के दर्शन करने के लिए आते है। यह नांग नागिन का जोड़ा चैत्र और वैशाख माह के महीने में ज्यादातर पेड़ से लिपटा रहता हैं। उन्होंने बताया घने जंगलों में बने इस सिद्ध बाबा स्थान पर बाघ और तेंदुआ भी सक्रिय है जो सिद्ध बाबा शिवलिंग के दर्शन करने के लिए आता है। जिसे स्थान पर रहने वालों ने देखा भी है। यहां अश्विन माह नवरात्र से मेला प्रारंभ होकर जेठ माह की पूर्णिमा तक लगभग 7 महीने चलता है। यहां क्षेत्र सहित दूर दराज से श्रद्धालु सिद्ध बाबा भोलेनाथ के दर्शन करने के लिए आते हैं और अपनी मान्यता पूर्ण होने पर मनौती के अनुसार दान पुण्य कर लाभ कमाते हैं। कैलादाह सिद्ध बाबा स्थान के महंत ने दस्तक टीम के जरिए जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि वह सिद्ध बाबा स्थान आने वाले मार्ग की सड़क और बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित करवा दे जिससे आने जाने वाले श्रद्धालुओ को सुगमता के साथ सिद्ध बाबा के दर्शन हो सके।
लखीमपुर खीरी : घने जंगलों के बीच कैलादाह सिद्ध बाबा स्थान का है अपना रहस्य
