गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज़) आगामी श्रावण मास को लेकर छोटी काशी गोला में श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुगम यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत मंगलवार को गोला विधायक अमन गिरी ने राष्ट्रीय राजमार्ग एन एच के अधिकारियों के साथ गोला बायपास पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि छोटी काशी गोला आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों के सुगम आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्गों का कार्य समय रहते पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कहा सावन माह में आने वाले श्रद्धालुओं सहित क्षेत्रवासियों को निर्माण कार्य के चलते किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने बताया श्रावण मास के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से बनाए रखना तथा श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करना हम सबकी जिम्मेदारी है।
लखीमपुर खीरी : श्रावण मास की तैयारियों को लेकर विधायक ने गोला बायपास ओवरब्रिज का एन एच के अधिकारियों संग किया निरीक्षण
