कासगंज: 28जुलाई को आयोजित होगी श्रीगणेश इंटर कॉलेज में प्रशिक्षण शिक्षक कार्यशाला

28 जुलाई को आयोजित होगी इंस्पायर अवार्ड मानक योजना की कार्यशाला, डीआइओएस ने जारी किया आदेश

  • श्री गणेश इंटर कालेज में आयोजित की जाएगी शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला

कासगंज।
इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के अंतर्गत विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए अपने नवाचाराें माडल व आइडिया के प्रदर्शन का एक मंच है। जिसमें विद्यार्थियों के पंजीकरण शुरू हो गए हैं। विज्ञान के विद्यार्थियों को इसके लिए प्रेरित करने और उनकी मदद करने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण देने के लिए आगामी 28 जुलाई को श्री गणेश इंटर कॉलेज कासगंज में एक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार द्वारा संचालित इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 26-27 के आनलाइन नामांकन को गति देने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। समन्वयक जिला विज्ञान क्लब एवं नोडल प्रभारी इंस्पायर अवार्ड मानक योजना डा. जयंत कुमार गुप्ता ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा जिले के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और वित्तविहीन माध्यमिक व सीबीएसई विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर दिया गया है।
डीआइओएस रजनेश कुमार ने प्रत्येक विद्यालय से न्यूनतम पांच श्रेष्ठ नवाचारों का पोर्टल पर नामांकन कराने एवं कार्यशाला में कम से कम एक शिक्षक को प्रतिभाग करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Comment