फर्रुखाबाद:शमसाबाद पुलिस ने चोरी के पांच मामलों का किया खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 जुलाई 2026 थाना शमसाबाद पुलिस ने चोरी के पांच अभियोगों का खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो ल्यूमिनस इन्वर्टर, लिवफास्ट, माइक्रोटेक और एक्साइड कंपनी की तीन बैटरियां तथा 8 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सुबोध यादव पुत्र रामनिवास और दीवान सिंह पुत्र निवास सिंह, निवासी उलियापुर उर्फ वलीपुर भगवन्त, थाना शमसाबाद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी विभिन्न स्थानों पर बैटरी, इन्वर्टर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी करने की घटनाओं में शामिल थे। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे आपस में मिलकर अवसर देखकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

पुलिस ने बताया कि सुबोध यादव के खिलाफ चोरी, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस सहित कई गंभीर मामले पूर्व से दर्ज हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सचिन सिंह चौधरी, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार तथा पुलिसकर्मी अजय कुमार, विजय कुमार, नितिन कुमार, अनुज कुमार, श्रीकृष्ण और हितेश शामिल रहे।

Leave a Comment