शाहगंज(जौनपुर) शाहगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री की तबीयत अचानक खराब हो गई। और वह बेहोश हो गया जिससे यात्रियों में अपरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची जीआरपी आरपीएफ पुलिस ने यात्री को प्राथमिक उपचार हेतु राजकीय पुरुष चिकित्सालय शाहगंज में भर्ती कराया। कुछ समय पश्चात उसकी मृत्यु हो गई। डॉक्टर ने पोस्टमार्टम के लिए उसे उसे जिला अस्पताल जौनपुर भेज दिया। जीआरपी प्रभारी सुनील कुमार ने यात्री की पहचान राजकुमार निवासी ख़्वाजा पुर बड़ोरा थाना अखंड नगर जनपद सुलतानपुर बताया । वह पंजाब शहर से काम का घर वापस आ रहा था। घटना की जानकारी परिवार वालों को होने पर रोते-बिलखते हुए घटनास्थल पर पहुंचे ।

