फर्रुखाबाद: जहानगंज पुलिस ने प्रमुख बाजारों में किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 17 जुलाई 2026 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में थाना जहानगंज पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रमुख बाजारों और मुख्य मार्गों पर पैदल गश्त (फ्लैग मार्च) किया।

गश्त के दौरान पुलिस टीम ने बाजारों, सार्वजनिक स्थानों तथा भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण करते हुए लोगों से सुरक्षा संबंधी आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय व्यापारियों एवं नागरिकों से संवाद कर उन्हें किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया।

थाना जहानगंज पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में सुरक्षा, शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित रूप से पैदल गश्त और निगरानी अभियान जारी रहेंगे, ताकि आमजन स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास बढ़ा है तथा बाजारों में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने में मदद मिलेगी।

Leave a Comment