श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त थरवई के कुशल नेतृत्व में थाना फाफामऊ पर पंजीकृ मु0अ0सं0-138/2026 धारा-304(2) भा0न्या0सं0 व मु0अ0सं0-139/2026 धारा-304(2) भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्त 1. विकास कुमार उर्फ बाडे पुत्र छेदी लाल निवासी रंगपुरा थाना फाफामऊ कमिश्ररेट प्रयागराज 2. राजेन्द्र पासी पुत्र स्व0 गोपाल पासी निवासी-8/6 कांशीराम कालोनी थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना फाफामऊ पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-05.07.2026 को थाना फाफामऊ क्षेत्रान्तर्गत भदरी स्थित रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया गया तथा उपरोक्त अभियुक्तों के कब्जे से छिनैती की 01 चेन पीली धातू (वजन करीब 04 ग्राम) व छिनैती के एक अन्य चेन के बेचने से प्राप्त 30,000/- रूपये बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा-61(2)/317(2)/317(5) भा0न्या0सं0 की बढ़ोत्तरी कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्वयाही की गयी ।
दिनांक 23.06.2026 को मुकदमा वादी के पत्नी के मार्निग वॉक पर जाते समय थाना फाफामऊ क्षेत्रांतर्गत गणेश गेस्ट हाउस के पास अज्ञात बदमाश द्वारा झपट्टा मारकर गले में पहने हुए सोने की चैन छीन लेने तथा दिनांक 28.06.2026 को मुकदमा वादिनि के सुबह टहलने के दौरान मास्क पहने अज्ञात बदमाश द्वारा गले में पहने हुए सोने की चैन छीन कर भाग जाने के संबंध में दी गयी तहरीर के आधार पर थाना फाफामऊ पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया था। उक्त गठित पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आस-पास व आई0सी0सी0सी0 के लगे सी0सी0टी0वी0 कैमरों के अवलोकन तथा गवाहों के बयान से उपरोक्त मुकदमों की घटना उपरोक्त अभियुक्तों द्वारा कारित किए जाने की पुष्टि हुई ।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
पूछताछ का विवरण-
गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त विकास कुमार उर्फ बाडे उपरोक्त द्वारा अकेली आती जाती महिलाओं के गले की चेन की छीनैती की जाती थी तथा उसे बेचने के लिये अपने साथी राजेन्द्र पासी उपरोक्त को बेचने हेतु दे दिया जाता था । चेन के बेचने से प्राप्त पैसों को आपस में बांट लिया गया था जिससे अपने खर्च व शौक पूरा किया जाता था ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
- विकास कुमार उर्फ बाडे पुत्र छेदी लाल निवासी रंगपुरा थाना फाफामऊ कमिश्ररेट प्रयागराज, उम्र करीब 26 वर्ष ।
- राजेन्द्र पासी पुत्र स्व0 गोपाल पासी निवासी-8/6 कांशीराम कालोनी थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज, , उम्र करीब 30 वर्ष ।
सम्बन्धित अभियोगों का विवरण-
- मु0अ0सं0-138/2026 धारा-304(2) भा0न्या0सं0 व बढ़ोत्तारी धारा-61(2)/317(2)/317(5) भा0न्या0सं0 थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- मु0अ0सं0-139/2026 धारा-304(2) भा0न्या0सं0 व बढ़ोत्तारी धारा-61(2)/317(2)/317(5) भा0न्या0सं0 थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज ।
बरामदगी का विवरण-
- 01 चेन पीली धातू (वजन करीब 04 ग्राम)
- छिनैती के एक अन्य चेन के बेचने से प्राप्त 30,000/- रूपये ।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
- थानाध्यक्ष शान्तनु सिंह, थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार, चौकी प्रभारी शांतिपुरम थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- उ0नि0 विवेक कुमार सिंह, थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- उ0नि0 आनन्द वर्मा, थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- उ0नि0 सौमित्र सिंह, थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज ।
- का0 शैलेश कुमार यादव, थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज ।
द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज 7571974858
