सीतापुर। मिश्रिख विधानसभा क्षेत्र के ग्राम किशनपुर में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) द्वारा एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विधानसभा मिश्रिख मीडिया प्रभारी अफरोज अली के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।सभा के मुख्य अतिथि प्रदेश के उपाध्यक्ष सौरभ किशोर रहे। कार्यक्रम में भजनलाल प्रियदर्शी, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार तथा अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। मंच संचालन का दायित्व मिश्रिख विधानसभा अध्यक्ष श्यामलाल भारती ने निभाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम किशनपुर के इमाम मोहम्मद जुनैद द्वारा की गई।सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ किशोर ने शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए बेहतर शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना आवश्यक है। उन्होंने गांव की सड़कों और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया।अपने संबोधन में सौरभ किशोर ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर तथा सम्राट अशोक के जीवन और उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए लोगों को सामाजिक न्याय, समानता और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समाज को शिक्षित और संगठित होकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए।सभा के दौरान आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा निर्धारित नीतियों और पार्टी की जनहितकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बताया कि पार्टी समाज के वंचित, शोषित और कमजोर वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य कर रही है।कार्यक्रम के अंत में पार्टी पदाधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए उन्हें जल्द से जल्द संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया। सभा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।अवगत करता,, श्यामलाल भारती विधानसभा अध्यक्ष मिश्रिख
सीतापुर:किशनपुर ग्राम में आजाद समाज पार्टी की नुक्कड़ सभा आयोजित, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और गांव के विकास पर हुई चर्चा
