फर्रुखाबाद(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जून 2026 कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस ने फायरिंग और मारपीट के मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन अवैध तमंचे और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में भी बढ़ोतरी करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज श्री यमुना प्रसाद के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
कोतवाली मोहम्मदाबाद में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 201/2026, धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 352, 109 बीएनएस एवं 7 सीएलए एक्ट में वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम खिरिया मुकुन्द निवासी सुशील सिंह पुत्र विजय पाल सिंह, अभय सिंह उर्फ टिंकू पुत्र शिवपाल सिंह तथा सतेन्द्र सिंह उर्फ शिबू पुत्र रामशंकर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से तीन अवैध तमंचे और तीन जिंदा कारतूस (.315 बोर) बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते मारपीट के दौरान फायरिंग करने की बात स्वीकार की है। पुलिस का कहना है कि अभियुक्तों के बयान न्यायालय के समक्ष भी दर्ज कराए जाएंगे।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त अभय सिंह उर्फ टिंकू और सतेन्द्र सिंह उर्फ शिबू के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट, घर में घुसकर हमला करने और धमकी देने के मामले दर्ज हैं।
इस गिरफ्तारी अभियान में प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी, उपनिरीक्षक लछिमन सिंह, हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार तथा कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
बरामदगी:
03 अवैध तमंचे, 03 जिंदा कारतूस (.315 बोर)
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी, उपनिरीक्षक लछिमन सिंह, हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार, M,कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह
