आज दिनांक 29.06.2026 को माह जुलाई में प्रस्तावित विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान से संबंधित द्वितीय जनपद स्तरीय अन्तर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार कासगंज में आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग, नगर विकास विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, शिक्षा विभाग, बालविकास एवं पुष्टाहार विभाग, डब्ल्यूएचओ इत्यादि के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जिला पंचायती राज अधिकारी एवं नगर विकास के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के दौरान नियमित लार्वानाशक दवा का छिड़काव कराए, प्रतिदिन सायंकाल में फॉगिंग कराए, बरसात से पहले सभी नाले नालियों की सफाई अवश्य करवा लें ताकि बरसात का पानी इकट्ठा न हो ओर मच्छर न पनपे, स्वास्थ्य विभाग सभी विभागों से समन्वय स्थापित करलें ओर आंगनबाड़ी ओर आशा कार्यकत्री से मच्छरों के संबंध में बचाव के उपायों को अपनाने हेतु प्रेरित करे, बुखार आने पर नजदीकी सरकारी अस्पताल में जांच कराकर दवा प्राप्त करें। शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि बच्चों को स्कूल आने हेतु फुल बाजू के कपड़े पहनकर आने को कहे , खाने से पहले और शौंच के बाद साबुन से हाथ धुले, कृषि विभाग सुकर पलकों को सुकर बाड़ों की साफसफाई हेतु प्रेरित करे , अंत में मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सभी विभागों से अनुरोध किया कि 01 जुलाई को अभियान का शुभारंभ सभी विभागों से किया जाय।
कासगंज: चिकित्सा अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में बैठक आयोजित
