कासगंज:मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक आयोजित जिलाधिकारी

कासगंज। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रणय सिंह की अध्यक्षता में अर्हता तिथि 01.01.2027 के आधार पर संक्षिप्त पुनरीक्षण से पूर्व विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों के सम्भाजन एवं पुनर्गठन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में उप जिलाधिकारी/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्री संजीव कुमार, प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्री लक्ष्मीकांत शर्मा सहित मान्यताप्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि श्री शरद गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, श्री आकाश दीप वर्मा, जिला महांमत्री, भारतीय जनता पार्टी श्री सतेन्द्र यादव उर्फ मनोज यादव, प्रतिनिधि, समाजवादी पार्टी, श्री रामवीर सिंह प्रधान, जिलाध्यक्ष, बहुजन समाज पार्टी, श्री विमल कुमार सिंह, कन्ट्रोल रूम प्रभारी, इण्डियन नेशनल कांग्रेस, श्री मनोज शाक्य सम्राट, जिला महासचिव, आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों से अवगत कराते हुए बताया गया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के मतदेय स्थलों का पुनर्गठन 1200 मतदाताओं के मानक के आधार पर किया जाएगा। इस दौरान निर्देश दिए गए कि किसी भी परिवार का विभाजन न हो, एक ही भवन एवं यथासंभव एक ही गली के मतदाताओं को एक ही भाग में रखा जाए तथा किसी मतदाता को मतदान केंद्र तक पहुँचने के लिए 2 किलोमीटर से अधिक दूरी तय न करनी पड़े और प्राकृतिक बाधाओं का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि आवश्यकता होने पर मतदेय स्थलों का स्वयं भौतिक सत्यापन करें तथा राजनीतिक दलों एवं आमजन से प्राप्त सुझावों एवं आपत्तियों का नियमानुसार परीक्षण कर मतदेय स्थल सूची को अंतिम रूप दिया जाए। बैठक के अंत में उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने की अपेक्षा करते हुए बैठक का समापन किया।

Leave a Comment