फर्रुखाबाद: ई-रजिस्ट्रीकरण प्रणाली के विरोध में तीसरे दिन भी हड़ताल जारी, अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों ने किया धरना प्रदर्शन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जून 2026 उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तावित ई-रजिस्ट्रीकरण प्रणाली को शीघ्र लागू किए जाने की संभावना के विरोध में अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों (कातिबों) एवं स्टांप विक्रेताओं का विरोध लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। शनिवार को तहसील सदर परिसर में अधिवक्ताओं, कातिबों और स्टांप विक्रेताओं ने कामकाज पूरी तरह बंद रखकर धरना प्रदर्शन किया।

धरना प्रदर्शन के दौरान दस्तावेज लेखक संघ के महामंत्री मनोज त्रिवेदी ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार द्वारा सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी अधिवक्ता और दस्तावेज लेखक एकजुट हैं और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करते रहेंगे।

वहीं तहसील सदर बार एसोसिएशन के सचिव अतुल मिश्रा ने कहा कि अधिवक्ताओं का हित सर्वोपरि है और मान-सम्मान की इस लड़ाई को मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

धरना प्रदर्शन के दौरान अतुल, योगेश दीक्षित, विकास सक्सेना, संजीव भारद्वाज, अनूप शर्मा, संजय शाक्य, कुलदीप त्रिपाठी, नासिर खान, नीरज कुमार, रविनेश चंद्र यादव, पंकज राजपूत, गोकुलेश सक्सेना सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं दस्तावेज लेखक मौजूद रहे।

Leave a Comment