प्रयागराज: पूर्वी उत्तर प्रदेश में उष्ण लहर (लू) का दौर जारी : जून के अन्तिम चरण में प्रदेश में मानसून आगमन के लिए परिस्थितियां अनुकूल

प्रयागराज, पूर्वी उत्तर प्रदेश में उष्ण लहर (लू) का दौर जारी : जून के अन्तिम चरण में प्रदेश में मानसून आगमन के लिए परिस्थितियां अनुकूल

प्रदेश में छिटपुट गतिविधियों तक सीमित मौसमी सक्रियता के परिणामस्वरूप आज बांदा देश का सबसे गर्म शहर रहा| इसी के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश के बांदा, फतेहपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गाजीपुर, सुल्तानपुर, खीरी लखीमपुर एवं बहराइच उष्ण लहर (लू) की चपेट में रहे| प्रदेश में प्रभावी मौसमी गतिविधियों की अनुपस्थिति में तापमान में मामूली वृद्धि के साथ आगामी 27 जून तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर ऊष्ण लहर (लू) की स्थितियाँ जारी रहने की संभावना है | तदुपरांत 28 जून से प्रदेश में वर्षा का एक नया दौर आरम्भ होने तथा इसमें उत्तरोत्तर वृद्धि की सम्भावना के दृष्टिगत दक्षिण पश्चिम मानसून के उत्तर प्रदेश में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनने की सम्भावना है|

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858

Leave a Comment