लखीमपुर खीरी : कांग्रेसियों ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज़) पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा के आवास पर राहुल गांधी के जन्मदिन पर कार्यक्रम का आयोजन नगर अध्यक्ष अजीत जैन द्वारा किया गया।जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल और पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर केक काट कर दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने राहुल गांधी को ‘हर शोषित और वंचित की मजबूत आवाज’ बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एक दूरदर्शी नेता हैं और देश की जनता को वर्तमान भाजपा सरकार ने महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक जैसी समस्याओं से त्रस्त किया है।
इस अवसर पर आदेश गुप्ता, नसीर अहमद, विपिन सक्सेना, सुरेश यादव, नूर मोहम्मद, राजू हुसैन, फैजी हसन, शिखा यादव, महताब, अनस हसन, शिवा कुमार, अभिषेक राजपूत, यासीर अन्सारी, सन्तोष वर्मा सहित कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment