मैनपुरी (यूपी) : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हिंदुस्तान मोटर्स बॉस कार सर्विस भोगांव मैनपुरी में आयोजित होगा योग कार्यक्रम, सैकड़ों लोग करेंगे योग

मैनपुरी (यूपी) : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हिंदुस्तान मोटर्स बॉस कार सर्विस जीटी रोड भोगांव मैनपुरी में आयोजित होगा योग कार्यक्रम, सैकड़ों लोग योग करेंगे । इस आयोजन के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी भोगांव श्री नीरज कुमार द्विवेदी रहेंगे। यह आयोजन सुबह पांच बजे से शुरू होकर साढ़े सात बजे समाप्त होगा। यहां के कार्यक्रम के आयोजकों ने कई लोगों को आमंत्रण भेजा है और लोगों से अपील भी की है की समय पर आएं और इस आयोजन की शोभा बढ़ाएं व योग को जीवन में अपनाएं ।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) हर साल स्वास्थ्य, एकता और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है। गौरतलब है की इस साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की आधिकारिक थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” है। यह विषय बढ़ती उम्र में शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को बनाए रखने में योग के महत्व को रेखांकित करता है।

बता दें की हिंदुस्तान मोटर्स मल्टीब्रांड बॉस कार सर्विस भोगांव में हर रोज योग पतंजलि योगपीठ के प्रशिक्षकों द्वारा कराया जाता है जिसमें दो दर्जन लोग नित्य योग कर के योग का लाभ लेते हैं ये क्लास सुबह पांच बजे से सात बजे तक चलती है ।

Leave a Comment