‘पुष्पा 2’ भगदड़ मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला; अल्लू अर्जुन को भेजा समन, 22 जून को पेश होने का आदेश

4 दिसंबर 2024 को ‘पुष्पा 2’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान भारी भीड़ जमा होने से स्टाम्पेड हो गई थी। इब इस मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। हैदराबाद की नम्पाली कोर्ट ने उन्हें समन जारी करते हुए 22 जून को कोर्ट में खुद पेश होने का आदेश दिया है। यह मामला 4 दिसंबर 2024 का है, जब संध्या थिएटर के बाहर ‘पुष्पा 2’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान भारी भीड़ जमा हो गई थी। अपने फेवरेट स्टार की एक झलक पाने के लिए हजारों फैंस थिएटर के बाहर इकट्ठा हो गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब अल्लू अर्जुन अपनी कार के सनरूफ से बाहर आकर फैंस को हाथ हिला रहे थे, तभी अचानक भगदड़ मच गई। इस हादसे में रेवती नाम की एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनका बेटा श्री तेजा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में अल्लू अर्जुन को आरोपी नंबर 11 (A11) बनाया है। वहीं, थिएटर मैनेजमेंट को आरोपी नंबर 1 से 10 तक रखा गया है। कुल 19 लोगों को समन जारी किए गए हैं और 23 लोगों के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है।

Leave a Comment