सबसे बेहतरीन कम्यूटर मोटरसाइकिल को अब एक बड़ा अपग्रेड मिल गया है। दुनिया की सबसे बड़ी मोटरसाइकिल और स्कूटर निर्माता कंपनी, हीरो मोटोकॉर्प ने आज नई सुपर स्प्लेंडर XTEC 2.0 लॉन्च की है, जो भारत की सबसे भरोसेमंद और पसंदीदा कम्यूटर मोटरसाइकिल है। कंपनी की उत्पादों में नयापन लाने की रणनीति के तहत तैयार की गई यह नई सुपर स्प्लेंडर XTEC 2.0 रोज़मर्रा के सफर को और बेहतर बनाने के लिए बनाई गई है। इसमें शानदार टेक्नोलॉजी अपग्रेड्स, माइलेज में बड़ा सुधार और आज के प्रगतिशील राइडर्स की पसंद को ध्यान में रखकर बनाया गया एक बोल्ड और आधुनिक डिज़ाइन दिया गया है।
आधुनिक स्टाइलिंग और नई पहचान
एक नई विज़ुअल पहचान के साथ, ऑल-न्यू सुपर स्प्लेंडर XTEC 2.0 अपने क्लासिक डिज़ाइन में एक शानदार और आधुनिक आकर्षण लेकर आई है। इसके जीवंत रंग और डायनेमिक ड्यूल-टोन बॉडी ग्राफिक्स , 3D एम्ब्लम , आकर्षक रिम टेप मोटरसाइकिल के डिज़ाइन में एक नई ऊर्जा भरते हैं।
बेहतर परफॉर्मेंस और सबसे बेहतरीन माइलेज
ऑल-न्यू सुपर स्प्लेंडर XTEC 2.0 में एक भरोसेमंद और बेहद कुशल 124.7cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन है, जो 7500 rpm पर 10.7 bhp की पावर और 6000 rpm पर 10.6 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
XTEC 2.0 की सबसे बड़ी खूबी इसका 75 kmpl का माइलेज है, जो अपनी कैटेगरी में सबसे बेहतरीन है। इसमें लगा इंटीग्रेटेड स्टार्टर जनरेटर (आईएसजी) इंजन को बिना आवाज़ के स्टार्ट होने (साइलेंट स्टार्ट) में मदद करता है
स्मार्ट टेक्नोलॉजी से सुरक्षित सफर
रोज़ाना के सफर में सुरक्षा और राइडर के भरोसे को और बढ़ाने के लिए, सुपर स्प्लेंडर XTEC 2.0 में पहली बार सेगमेंट-फर्स्ट हैज़र्ड लाइट्स आई है। यह एक बेहद ज़रूरी सुरक्षा फीचर है जो अचानक किसी इमरजेंसी या बाइक खराब होने की स्थिति में चारों इंडिकेटर्स को एक साथ चालू कर देता है
स्मार्ट कनेक्टिविटी और रोज़ाना की सुविधा
ऑल-न्यू सुपर स्प्लेंडर XTEC 2.0 में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जो राइडर्स को सफर के दौरान भी हर जानकारी से जोड़े रखता है। इसके साथ ही, रीयल टाइम माइलेज इंडिकेटर (RTMi) और लो-फ्यूल इंडिकेटर भी मिलता है|
रोज़ाना के सफर के लिए शानदार आराम
लंबे और थका देने वाले रोज़ के सफर को आसान बनाने के लिए सुपर स्प्लेंडर XTEC 2.0 को खास तौर पर डिज़ाइन किया गया है। इसके चौड़े, सीधे हैंडल और आरामदेह सिटिंग पॉस्चर (बैठने के तरीके) की वजह से शहर की सड़कों या हाईवे पर लंबी राइड के दौरान भी थकावट बहुत कम होती है। इसकी लंबी और आरामदायक सीट पर राइडर और पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए काफी जगह मिलती है।
रंग और कीमत
ऑल-न्यू सुपर स्प्लेंडर XTEC 2.0 पांच शानदार रंगों में उपलब्ध है—ग्लॉसी ब्लैक, कैंडी ब्लेजिंग रेड, मैट एक्सिस ग्रे, मैट नेक्सस ब्लू और मैट चेस्टनट ब्राउन। ये सभी रंग बाइक के नए और बोल्ड लुक को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाते हैं। यह नया वेरिएंट देश भर के हीरो मोटोकॉर्प शोरूम पर 82,500 रुपये (एक्स-शोरूम, लखनऊ) की आकर्षक कीमत पर उपलब्ध है।
विशेष : खबर में दिखाई गई फोटो हीरो मोटो कॉपर के अधिकृत शोरूम और वर्कशॉप हिंदुस्तान मोटर्स भोगाँव जिला मैनपुरी उत्तर प्रदेश 205262 की है
