Gadar Vs Gadar 2: बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की एक फिल्म ने कमाया था 750 परसेंट प्रॉफिट, दूसरी का ऐसा रहा था हाल

सनी देओल की सुपरहिट सीरीज ‘गदर’ के तीसरे पार्ट की अनाउंसमेंट हो गई है. फिल्ममेकर अनिल शर्मा ने ‘गदर 3’ को कंफर्म किया. उन्होंने बताया कि फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है और भगवान चाहेंगे तो जल्द फिल्म शुरू होगी. बता दें कि गदर के दोनों पार्ट्स ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड ब्रेक कमाई की थी. सनी देओल दोनों फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ले आए थे. ऐसे में ‘गदर 3’ की अनाउंसमेंट फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है.

ऐसे में आइए जानते हैं ‘गदर- एक प्रेम कथा’ और ‘गदर 2’ में से बॉक्स ऑफिस पर कौन आगे निकली थी.

‘गदर-एक प्रेम कथा’ का बॉक्स ऑफिस

सैकनिल्क के मुताबिक, ‘गदर’ ने वर्ल्डवाइड 132.60 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ग्रॉस 127.20 करोड़ का बिजनेस किया. वहीं नेट 76.65 करोड़ का कलेक्शन किया. ओवरसीज फिल्म ने 5.40 करोड़ कमाए. फिल्म का बजट 18 करोड़ बताया जाता है. इस हिसाब से फिल्म ने 326 परसेंट का मुनाफा कमाया.

बजट- 18 करोड़
बॉक्स ऑफिस नेट- 76.65 करोड़
प्रॉफिट परसेंट- 326 परसेंट
रिटर्न ऑन इंवेस्टमेंट-58.65

फिल्म ‘गदर- एक प्रेम कथा’ 2001 में आई थी. फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल लीड रोल में थे. इस फिल्म को अनिल शर्मा ने बनाया था. फिल्म में अमरीश पुरी विलेन के रोल में थे. फिल्म को 25 साल पूरे हो गए हैं.

‘गदर 2’ का बॉक्स ऑफिस

वहीं ‘गदर 2’ की बात करें तो फिल्म ने वर्ल्डवाइड 686 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने इंडिया में ग्रॉस 620.50 करोड़ कमाए. वहीं ओवरसीज फिल्म ने 65.50 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने नेट 525.70 करोड़ कमाए. फिल्म का बजट 60 करोड़ रुपये था. इस हिसाब से फिल्म ने 776 परसेंट प्रॉफिट कमाया. फिल्म ने रिटर्न ऑन इंवेस्टमेंट 465.70 करोड़ दिया.

बजट- 60 करोड़
बॉक्स ऑफिस नेट कलेक्शन- 525.70 करोड़
प्रॉफिट परसेंट- 776 परसेंट
रिटर्न ऑन इंवेस्टमेंट-465.70 करोड़

बता दें कि ये फिल्म 2023 में आई थी. इस फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर जैसे स्टार्स थे. फिल्म को अनिल शर्मा ने बनाया. इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिला था. फैंस ट्रैक्टर पर बैठकर फिल्म देखने थिएटर पहुंचे थे.

Leave a Comment