जनगणना-2027 के प्रथम चरण अंतर्गत मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य की प्रगति की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी कासगंज प्रणय सिंह की अध्यक्षता में दिनांक 02-06-2026 को अपरान्ह 5:30 बजे कलेक्ट्रेट स्थित रुद्राक्ष सभागार में बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में जनपद के समस्त उपजिलाधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त चार्ज अधिकारी तथा समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारिओं द्वारा प्रतिभाग किया गया ।
जिलाधिकारी द्वारा जनगणना कार्य की वर्तमान प्रगति पर समीक्षा गयी, जिसमे समस्त सम्बंधित अधिकारिओं को जनगणना के कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध रूप से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये] बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक मंजूर अहमद अंसारी, जनगणना लिपिक नीरज कुमार आदि उपस्थित रहे |
कासगंज :मकान गढ़ना कार्य हेतु जिलाधिकारी द्वारा बैठक का आयोजन
