फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 मई 2026 जनपद की उत्तर प्रदेश पुलिस के तहत कोतवाली मोहम्मदाबाद पुलिस को वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर आलोक सिंह के निर्देशन एवं श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर रेंज कानपुर हरीश चन्दर के कुशल पर्यवेक्षण में की गई।
वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा एवं दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए। पूछताछ में अभियुक्त की पहचान विकास पुत्र यादवेन्द्र सिंह निवासी मोहल्ला गंगानगर रोहिला, कोतवाली मोहम्मदाबाद जनपद फतेहगढ़ के रूप में हुई।
पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0 159/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर लिया है। आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी का विवरण
01 अवैध तमंचा,02 जिंदा कारतूस 315 बोर
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 159/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, कोतवाली मोहम्मदाबाद जनपद फतेहगढ़।
