। सीतापुर / कस्बा मिश्रित के मेला मैदान में स्थित विद्यजेन्द्र गेस्ट हाउस में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जिला इकाई सीतापुर के जिलाध्यक्ष सुदीप मिश्रा के नेत्रत्व में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक व महानायक स्व. बाबू बालेश्वर लाल जी की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं बिचार गोष्ठी का आयोजन करके श्रध्दा सुमन अर्पित किए गए । इस मौके पर मुख्य अतिथि मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार पी.एन. शुक्ला , रामकरन सिंह कुशवाहा , अधिवक्ता विनीत तिवारी को अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । मुख्य अतिथियों नें संगठन के सभी पत्रकारो को अंग वस्त्र व डायरी पेन भेंट कर सम्मानित किया । आयोजित कार्यक्रम में स्व. बाबू बालेश्वर लाल जी की प्रतिमा पर भावपूर्ण श्रद्धा सुमन अर्पित करके महान विभूति को शत शत नमन व वंदन किया गया । ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुदीप मिश्रा ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल जी का जन्म 1 जनवरी 193 0 को बलिया जिले के गड़वार में हुआ था । वह इंटर कालेज के प्रवक्ता थे । और प्रवक्ता रहते हुए भी ग्रामीण क्षेत्र की पत्रकारिता करते थे। जिससे ग्रामीण पत्रकारों की पीड़ा उनके दिल में घर कर गई । उन्होंने ग्रामीण अंचल के पत्रकारों को एक मंच पर लाने के लिए ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का गठन 8 अगस्त 1982 को बलिया के गड़वार कस्बे में मात्र 7 पत्रकारों के साथ करके एक समिति बनाई थी । सर्वसम्मति से स्व. श्री बाबू बालेश्वर लाल जी को इस समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया । उन्होने 3 साल के कठिन परिश्रम और तपस्या से ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन को प्रदेश स्तर पर विस्तारित किया । और वर्ष 1986 में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन को पंजीकृत करा दिया । जो आज एक वट वृक्ष के रूप में खड़ा है। जिसकी छाया संगठन के सभी पत्रकारों को मिल रही है । परन्तु दुर्भाग्य की बात यह रही कि दिनांक 27 मई 1987 को वह हम लोगों को छोड़कर चले गए । जिससे पत्रकारिता जगत को एक अपूर्णीय छति हुई । स्व. बाबू बालेश्वर लाल का एक अद्भुत व्यक्तित्व के धनी व संघर्ष शील एवं ईमानदार संगठन का नेतृत्व करने की क्षमता रखने वाले ग्रामीण पत्रकार जगत में उनका नाम स्वर्ण अक्षरों में अंकित है । उनका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण पत्रकारों को एक मंच पर लाना था । जिसमें वह सफल रहे । आज इस श्रद्धांजलि सभा में संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं पत्रकारों ने भाव पूर्ण श्रध्दा सुमन अर्पित किया । इस अवसर पर पत्रकार श्रवण कुमार मिश्र , ज्ञानेंद्र मौर्य , कुलदीप त्रिवेदी , विजय यादव , शुभम शुक्ला , रविशंकर , प्रथम मिश्रा , मणिकांत त्रिपाठी, सुनील आनंद , मिलन मौर्य , राजबहादुर मौर्य , अफरोज अली , अमरेन्द्र सिंह चौहान , संजय दीक्षित , अभिषेक , नवाब खान , मनीष मौर्य आदि उपस्थित रहे ।
सीतापुर : ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्व. बाबू बालेश्वर लाल जी की पुण्य तिथि पर श्रध्दांजलि सभा एवं पत्रकार सम्मान समांरोह का हुआ आयोजन
