फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 25 मई 2026 जनपद के ग्राम एवं पोस्ट उखरा निवासी प्रज्ञाबौद्ध तथा जनपद कन्नौज के ग्राम अटिया पोस्ट हाथिन निवासी प्रियांशू पुत्र श्री कौशलकिशोर शाक्य का विवाह बौद्ध रीति-रिवाज एवं विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ। विवाह संस्कार का आयोजन सादगी एवं बौद्ध परंपराओं के अनुरूप किया गया।
इस शुभ अवसर पर बोधाचार्य धर्मपाल बौद्ध ने वैवाहिक संस्कार सम्पन्न कराते हुए नवदंपति को गृहस्थ जीवन के सिद्धांतों एवं आपसी प्रेम, सहयोग और सम्मान का संदेश दिया। विवाह सम्पन्न होने के उपरांत नवदंपति को वैवाहिक प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।
समारोह में उपस्थित परिजनों, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों ने नवदंपति को नए जीवन की सुखद शुरुआत के लिए शुभकामनाएं एवं मंगल आशीर्वाद दिए। सभी ने उनके दांपत्य जीवन के सुखमय, समृद्ध एवं खुशहाल होने की कामना की।
