कासगंज -:दस दिवसीय समर कैंप का सोमवार को हुआ समापन

कासगंज।
ब्लॉक अमांपुर क्षेत्र स्थित मीरा देवी मेमोरियल इंटर कॉलेज बनूपुरा में व्यवस्थापक बीएस यादव और प्रधानाचार्य टीपीएस सोलंकी के निर्देशन में 16 मई से आयोजित हुए समर कैंप का सोमवार को समापन हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण, स्विमिंग पूल, पर्वतारोहण सहित कई प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। छात्र छात्राओं द्वारा प्रत्येक दिन अलग अलग प्रकार की गतिविधियां की गई। योग, 5 किमी रूट मार्च, लोकगीत, नृत्य, कला एवं रंगोली आदि प्रतियोगिताओं में भाग लिया। साथ ही विज्ञान बस का भ्रमण कर विज्ञान संबंधी अपनी जिज्ञासाओं के उत्तर पाए। कैंप में कुल 74 विद्यार्थी उपस्थित रहे। समर कैंप के समापन पर कक्षा 12 की शीतल को प्रथम, चांदनी को द्वितीय और कक्षा 8 की प्रेम कुमारी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त मेधावी छात्र छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। विद्यालय स्तर पर हाईस्कूल परीक्षा में प्रथम स्थान स्थान पाने वाले जीतू, द्वितीय अमित और तृतीय स्थान पाने वाले वरुण तथा इंटरमीडिएट में पहले स्थान कर रहने वाले हर्षित, दूसरे आरुल और तीसरे स्थान कर रहने वाली कामिनी को पुरस्कृत कर उनकी हौसला अफजाई की गई। कैंप समापन के अवसर पर संरक्षक धीरज गुप्ता, अध्यक्ष प्रमोद कुमार, कमांडो चांद मियां, प्रबंधक डॉ कमल पांडे ने सभी विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आगे भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान तरुण पांडे, अरविंद शाक्य, भगवान दास, भूपेंद्र यादव, अनुभव सोलंकी, शिवा यादव, नीलम सोलंकी, रामसेवक, हरिप्यारी, अंजली, आशू कुमार, गिर्राज सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Comment