फर्रुखाबाद:तथागत सामाजिक समिति की बैठक में शिक्षा, महिला जागरूकता और बुद्धिज्म प्रचार पर वक्ताओं ने दिया विशेष जोर

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 24 मई 2026 नगर पंचायत शमशाबाद में तथागत सामाजिक समिति (TSS) की आवश्यक बैठक रविवार को मां वैष्णो गेस्ट हाउस, गंगा रोड, शमशाबाद में दोपहर 12 बजे आयोजित की गई। बैठक में समाज में शिक्षा, जागरूकता, महिला सशक्तिकरण और युवाओं की भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लेकर अपने विचार रखे।

बैठक की अध्यक्षता अशोक कुमार शाक्य ने की एवं मंच का संचालन समिति के जिला अध्यक्ष शिवकुमार शाक्य ने किया। मंच पर रामवीर शाक्य महासचिव, जवाहरलाल शाक्य ब्लॉक अध्यक्ष शमशाबाद, राजवीर सिंह शाक्य एडवोकेट जिला संरक्षक, सुमन शाक्य, हिमलेश शाक्य, शकुंतला शाक्य तथा राधेश्याम शाक्य जिला कोषाध्यक्ष मौजूद रहे।

नगर पंचायत शमशाबाद के नगर अध्यक्ष (TSS) जितेंद्र कुमार शाक्य को तथागत सामाजिक समिति द्वारा उन्हें सभासद मनोनीति किये जाने पर भगवान गौतम बुद्ध का चित्र ,पगड़ी ,पंचशील पट्टीका, सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया। इसी के साथ अन्य समाजसेवी लालताप्रसाद कुशवाहा पूर्ब प्राधानाचार्य, रामनाथ शाक्य प्रो. मां वैष्णो गेस्ट हाउस, जबाहर लाल शाक्य ब्लॉक अध्यक्ष TSS, सुमन शाक्य,राजवीर सिंह शाक्य एडवोकेट, आदि लोगों को भगवान गौतम बुद्ध का चित्र ,पगड़ी ,पंचशील पट्टीका, सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हिमलेश शाक्य ने समाज में शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज को नई दिशा देने का सबसे मजबूत माध्यम है और प्रत्येक परिवार को अपने बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

शकुंतला शाक्य ने महिलाओं में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि जब महिलाएं शिक्षित और जागरूक होंगी तभी समाज तेजी से प्रगति करेगा। उन्होंने महिलाओं से सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।

सुमन शाक्य ने भगवान बुद्ध के पंचशील सिद्धांतों को अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि समाज में शांति, सद्भाव और नैतिकता के लिए पंचशील का पालन बेहद आवश्यक है।

संजय सिंह एवं जयंत शाक्य ने युवाओं को समाज की मुख्य धारा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी के आगे आने से समाज को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलती है, जिससे समाज निरंतर विकास की ओर बढ़ता है।

समिति के जिलाध्यक्ष शिवकुमार शाक्य ने तेहवीं संस्कार के स्थान पर शांति पाठ करने, शादियां दिन में करने, व्हाट्सएप निमंत्रण स्वीकार करने, पंचशील का पालन करने, शाक्य, कुशवाहा, मौर्य, सैनी द्वारा आपस मे रोटी-बेटी का संबंध स्थापित करने आदि समाज सुधारों को अपनाने पर बल दिया।

राजवीर सिंह शाक्य एडवोकेट ने अपने संबोधन में बुद्धिज्म को आगे बढ़ाने, शिक्षा के प्रसार और सामाजिक जागरूकता फैलाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज को संगठित होकर शिक्षा और सामाजिक सुधार के लिए कार्य करना होगा।

बैठक में संजय सिंह जिला सचिव, डॉ. धर्मबीर सिंह शाक्य नगर मीडिया प्रभारी, जितेंद्र कुमार शाक्य नगर अध्यक्ष शमशाबाद, किशन शाक्य, सुमलेश शाक्य, कुलदीप शाक्य, सत्यवीर सिंह शाक्य, अमर सिंह शाक्य, अशोक शाक्य, जयंत शाक्य, शीशराम शाक्य, राहुल शाक्य, रामकुमार शाक्य, अमित, सुनील, प्रमोद कुमार शाक्य, सुखराम शाक्य, प्रमोद शाक्य, डॉ. विनय शाक्य, आलोक शाक्य, सरवन शाक्य, सुरजीत शाक्य सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

बैठक का समापन समाज में शिक्षा, एकता और जागरूकता को मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Comment