जौनपुर/जमालपुर:जौनपुर में टॉप टेन में स्थान प्राप्त करने पर अंकित मौर्या क़ो प्रियदर्शी अशोक मिशन द्वारा किया गया सम्मानित

जौनपुर :प्रियदर्शी अशोक मिशन एवं प्रियदर्शीअशोक चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वदान में आज जमालपुर निवासी अंकिता मौर्य जिसने इंटरमीडिएट की परीक्षा में जनपद जौनपुर में टॉप 10 में स्थान बनाया पूरी टीम द्वारा आज उसके घर जाकर के उनके परिवार को एवं स्वयं उस बेटी को भी सम्मानित किया गया, प्रियदर्शी अशोक चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष माननीय राधे श्याम मौर्य एडवोकेट द्वारा हैंड वॉच देकर सम्मानित किया तथा प्रियदर्शी अशोक मिशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय कुमार मोर्य द्वारा चांदी की अंगूठी भेंट कर सम्मानित किया, साथ ही साथ मिशन के संरक्षण के शुभचिंतक माननीय छेदीलाल मोर्य द्वारा उस बेटी को ₹5000 नगद देकर के सम्मानित किया एवं पुरस्कृत किया गया, माननीय अध्यक्ष डीसी दादा द्वारा बुद्ध का धम्म पुस्तिका भेंट की गई एवं दूधनाथ मौर्य जी द्वारा भगवान बुद्ध की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया ,माननीय महेंद्र मौर्य कोषाध्यक्ष प्रियदर्शी अशोक चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा साल, मिष्ठान देकर के सम्मानित किया ,उस बेटी सम्राट अशोक क्लब के माननीय संजीव कुमार मौर्य एवं उनकी पत्नी ने माता सावित्रीबाई फूले की प्रतिमा एवं लाट देकर सम्मानित किया, उमेश चन्द्र मौर्य जी द्वारा बेटी को सूट भेंट किया,इस तरह से वहां उपस्थित परमानंद मौर्य जी, नरसिंह मौर्य जी, रणजीत मौर्य जी द्वारा उस बेटी को सम्मानित किया गया।अंत में संविधान की उद्देशिका का सपथ लेकर कार्यक्रम समापन हुआ।

Leave a Comment