फर्रुखाबाद:डीएम अंकुर लाठर ने कान्हा गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 23 मई 2026 जिलाधिकारी डॉ० अंकुर लाठर ने शनिवार को कान्हा गौशाला देवराम गाड़िया का औचक निरीक्षण कर गौवंशों की देखभाल एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गौवंश सुरक्षित एवं संरक्षित पाए गए। डीएम ने पशु टीकाकरण रजिस्टर, सहभागिता रजिस्टर एवं स्टॉक रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों की जांच की।

पशु चिकित्सक ने बताया कि सहभागिता योजना के तहत अब तक 70 गौवंश विभिन्न व्यक्तियों को सुपुर्द किए जा चुके हैं तथा उनका नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। गौवंशों को पर्याप्त हरा चारा उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनके स्वास्थ्य एवं पोषण का ध्यान रखा जा सके।

निरीक्षण के दौरान गौशाला में लगे कुछ पंखे टूटे मिले, जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल नए पंखे लगवाने एवं गौवंशों के लिए बेहतर शीतल वातावरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने गौवंशों को गुड़, चना और केले भी खिलाए तथा साफ-सफाई, पेयजल, चारा और चिकित्सा व्यवस्था को निरंतर बेहतर बनाए रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के समय मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Comment