फर्रुखाबाद:बाबू सिंह दद्दू जी के जन्मदिवस पर विश्वविद्यालय परिसर में जुटे जनप्रतिनिधि, दी शुभकामनाएं

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 मई 2026 जनपद के महान शिक्षाविद, समाजसेवी एवं मेजर एस.डी. सिंह विश्वविद्यालय के संस्थापक आदरणीय श्री बाबू सिंह दद्दू जी के जन्मदिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में शुभकामनाओं का तांता लगा रहा। इस विशेष अवसर पर जनपद के कई जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने विश्वविद्यालय पहुंचकर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

कार्यक्रम के दौरान सांसद मुकेश राजपूत, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, भोजपुर विधायक नागेंद्र राठौर सहित जनपद के अनेक जनप्रतिनिधियों ने विश्वविद्यालय पहुंचकर कुलपति डॉ. अनार सिंह यादव से भेंट की और बाबू सिंह दद्दू जी के शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बाबू सिंह दद्दू जी ने शिक्षा के क्षेत्र में जो कार्य किए हैं, वे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके प्रयासों से क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिला है।

विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण एवं श्रद्धा से परिपूर्ण रहा। उपस्थित लोगों ने बाबू सिंह दद्दू जी के दीर्घकालिक सामाजिक एवं शैक्षिक योगदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।