कासगंज: जिलाधिकारी प्रणय सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने कलेक्ट्रेट स्थित रूद्राक्ष सभागार मंे पीस कमेटी की बैठक आयोजित कर जिले के समस्त वर्गों के धार्मिक गुरूओं, प्रबुद्धजनों एवं संभ्रांत नागरिकों से सीधा संवाद कर शासन, प्रशासन के दिशा निर्देशों का पालन करते हुये आगामी त्यौहारों पर आपसी सौहार्द, भाईचारा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग का आह्वान किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि नमाज निर्धारित स्थान पर ही हो तथा कुर्बानी खुले में नही की जाये कुर्बानी के बाद के अवशेष किसी निर्धारित जगह पर गढढा खोद कर दवाये या नगर पालिका की गाड़ी को दे दे।
पुलिस अधीक्षक ने कादरगंज व शाहवाजपुर घाट पर वेरिकेटिंग कराई जाये जिससे की कोई भी श्रद्वालु गहरे पानी में नही जायें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जितने भी सुअर के बाडे है उनको ईद से एक दिन पूर्व ही बन्द करा दिया जाये।
जिलाधिकारी ने कहा कि धार्मिक संवेदनशील मामलों में माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कार्यवाही के लिये पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें। विशेष दिवसों को शक्ति का प्रदर्शन न करके स्नेह का प्रदर्शन करके मनायें। आप लोग कोई ऐसा मौका न आने दें कि हमें कोई कड़ी कार्यवाही करनी पड़े। कहीं कोई अप्रिय घटना की संभावना हो तो हमारे संज्ञान में लायें। यह जनपद गंगा जमुनी तहजीब और आपसी सौहार्द की मिसाल रहा है। इसी भाईचारे को बनाये रखें।
जिलाधिकारी ने ईदुज्जुहा बकरीद, गंगा दशहरा के पर्व के दृष्टिगत जिला पंचायज राज अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत, जल निगम, नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को साफ-सफाई कराने, विद्युत आपूर्ति तथा जलापूर्ति की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ईद का त्यौहार गंगा दशहरा आदि के दृष्टिगत समस्त धर्मगुरू और संभा्रंत नागरिक जनपद में आपसी सौहार्द, सामाजिक समरसता तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में पूर्ण सहयोग करें। कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जायेगा। उन्माद या झूठी अफवाहें फैलाने वालों व अराजक तत्वों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी। धार्मिक कार्यक्रम, पूजा पाठ निर्धारित स्थान पर ही हों। सड़क मार्ग या यातायात बाधित कर कोई धार्मिक आयोजन नहीं होना चाहिये। त्यौहारों पर आपसी सौहार्द, भाईचारा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखें।
समस्त धर्मगुरूओं एवं संभा्रंत नागरिकों द्वारा आश्वासन दिया गया कि जनपद में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये पूर्ण सहयोग करते हुये पुलिस एवं प्रशासन की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। बैठक में अपर जिलाधिकारी, एएसपी, सभी एसडीएम, सीओ, शहरी एवं ग्रामीण अधिशासी अभियन्ता एवं सभी वर्गों के धर्मगुरू एवं संभ्रात नागरिक उपस्थित रहे
कासगंज में डीएम एसपी ने धर्म गुरुओं के साथ की बैठक
