फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 मई 2026 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), ठण्डी सड़क, फर्रुखाबाद में मंगलवार को शिशिक्षु/अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन किया गया। मेला प्रातः 10:00 बजे से शुरू हुआ, जिसमें विभिन्न कंपनियों द्वारा युवाओं को रोजगार एवं प्रशिक्षण के अवसर प्रदान किए गए।
मेले में कुल 02 प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया। 150 रिक्तियों के सापेक्ष 41 अभ्यर्थी साक्षात्कार हेतु उपस्थित हुए। कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेने के बाद कुल 36 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
चयनित अभ्यर्थियों में 32 अभ्यर्थियों का चयन मारूति सुजुकी इंडिया लिमिटेड, गुजरात में अप्रेन्टिसशिप/एफटीसी के लिए तथा 04 अभ्यर्थियों का चयन एनटीएफ इंडिया प्रा. लि., मानेसर हरियाणा में जॉब ट्रेनी पद के लिए किया गया।
मेले के सफल आयोजन में नोडल प्रधानाचार्य श्री राजवीर सिंह, कार्यदेशक बृजेश कुमार, प्लेसमेंट प्रभारी सुनील कुमार, अप्रेन्टिस प्रभारी रंजीत कुमार सुमन, विजेन्द्र सिंह भास्कर, राजकिशोर महतो सहित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान फर्रुखाबाद के समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
