अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन प्रयागराज व पुलिस आयुक्त कमिश्ररेट प्रयागराज के निर्देशन मे प्रयागराज जोन प्रयागराज की तृतीय अन्तर्जनपदीय पुलिस वार्षिक कबड्डी क्लस्टर (महिला/पुरूष) प्रतियोगिता-2026, दिनांक 17.05.2026 से 19.05.2026 तक रिजर्व पुलिस लाइन्स कमिश्ररेट प्रयागराज मे आयोजित की जा रही है

दिनांक 17-05-2026अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन प्रयागराज व पुलिस आयुक्त कमिश्ररेट प्रयागराज के निर्देशन मे प्रयागराज जोन प्रयागराज की तृतीय अन्तर्जनपदीय पुलिस वार्षिक कबड्डी क्लस्टर (महिला/पुरूष) प्रतियोगिता-2026, दिनांक 17.05.2026 से 19.05.2026 तक रिजर्व पुलिस लाइन्स कमिश्ररेट प्रयागराज मे आयोजित की जा रही है। जिसमे 07 जनपदों की टीम (बांदा,चित्रकूट,फतेहपुर,हमीरपुर,कौशाम्बी,महोबा, प्रतापगढ) व कमिश्ररेट प्रयागराज की कुल 08 टीमों के 140 खिलाडी (महिला/पुरूष) प्रतिभाग कर रहे है।आज दिनांक 17.05.2026 को प्रतियोगिता के शुभारम्भ के अवसर पर मुख्य अतिथि अपर पुलिस आयुक्त,कानून एवं व्यवस्था,कमिश्नरेट प्रयागराज श्री अजय पाल शर्मा (आईपीएस) द्वारा कबड्डी क्लस्टर (महिला/पुरूष) प्रतियोगिता-2026 का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्री पंकज, सहायक पुलिस आयुक्त लाइन्स श्री ईश्वर लाल गुर्जर ,प्रतिसार निरीक्षक,लाइन्स प्रथम श्री विनोद कुमार सिंह एवं प्रतिसार निरीक्षक द्वितीय श्री प्रवीण कुमार सिंह एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।कबड्डी प्रतियोगिता पुरूष वर्ग का प्रथम क्वाटर फाइनल मैंच जनपद कौशाम्बी व जनपद फतेहपुर के बीच खेला गया जिसमें जनपद कौशाम्बी-24 अंक प्राप्त कर विजेता रही एवं जनपद फतेहपुर-14 अंक प्राप्त कर उपविजेता रही तथा कबड्डी प्रतियोगिता महिला वर्ग का प्रथम क्वाटर फाइनल मैंच जनपद कमिश्ररेट प्रयागराज व जनपद प्रतापगढ़ के बीच खेला गया जिसमें जनपद कमिश्ररेट प्रयागराज-18 अंक प्राप्त कर विजेता रही एवं जनपद प्रतापगढ़-04 अंक प्राप्त कर उपविजेता रही।

द दस्तक 24
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858