गोला गोकर्णनाथ : (द दस्तक 24 न्यूज) गन्ना विकास समिति द्वारा आयोजित सामान्य बैठक श्रीमती वीना आशीष सिंह की अध्यक्षता में सी जी एन पी जी कॉलेज गोला में रविवार को आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार दीक्षित ने किसानों की समस्याओं को देखते हुए डेलीगेटों के हस्ताक्षर सहित मांग पत्र लिखित और मौखिक प्रस्ताव पारित करने की मांग की। जिलाध्यक्ष ने कहा गन्ना समिति में किसानों की कर्ज लिमिट यदि 50000 है तो कर्ज स्वीकृत होने के बाद मात्र ₹5000 की खाद दी जा रही है गन्ने की फसल 1 वर्ष की है जिसमें अत्यंत खाद और कीटनाशक की आवश्यकता पड़ती है जब गन्ना विकास विभाग अलग से बना हुआ है तो कृषि विभाग के दिशा निर्देशों पर गन्ना समिति क्यों चल रही है कृषि विभाग में रवि और खरीफ की फसलों की खाद की लिमिट होती है जिसका विभाग अलग है गन्ना विभाग का मंत्री अलग है समिति में कर्ज लेने वाले किसानों की कर्ज लिमिट बनी हुई है तो लिमिट के बराबर इच्छुक किसानों को खाद मिलनी चाहिए यूरिया न मिलने के कारण किसान काफी परेशान है। गन्ने की खेती घाटे का सौदा बनती जा रही है दिन प्रतिदिन महंगाई बढ़ रही है जिससे किसानों की लागत काफी महंगी होती जा रही है जिससे गन्ने का क्षेत्रफल लगातार घट रहा है गन्ने की खेती से किसानों का मोह भंग हो रहा है इसलिए आवश्यक है गन्ने का मूल्य कम से कम ₹500 प्रति कुंतल घोषित किया जाए। जिलाध्यक्ष ने कहा बजाज ग्रुप ने समय से भुगतान न करने की आदत बना ली है इसलिए आवश्यक है माननीय न्यायपालिका के आदेश और गन्ना अधिनियम के अनुसार विलंब भुगतान पर ब्याज की मांग प्रस्ताव पारित कर की जाए पहले ब्याज का पैसा किसानों को दिलाया जाए जब तक इनसे ब्याज नहीं लिया जाएगा बजाज ग्रुप समय से भुगतान नहीं करेगा।
इस मौके पर गन्ना समिति का समस्त प्रतिनिधि मंडल बजाज ग्रुप के जीएम व अन्य अधिकारीगण, गन्ना समिति के समस्त अधिकारी व कर्मचारीगण सहित काफी संख्या में डेलीगेट किसान मौजूद रहे।
लखीमपुर खीरी : गन्ना विकास समिति की बैठक में राकिमसं ने की मूल्य वृद्धि की मांग
