कासगंज :अवैध खनन के आरोप में ट्रैक्टर ट्रॉली सीज

जिलाधिकारी प्रणय सिंह के निर्देश पर अवैध रूप से संचालित ईंट भट्टों के विरुद्ध कार्यवाही कर ट्रैक्टर (मड मिक्सचर) को किया सीज तथा अवैध खनन/परिवहन पर चौकी दरियागंज के अंतर्गत 2 वाहन बिना प्रपत्र के पाए जाने पर किए गए सीज।

जिलाधिकारी, कासगंज के निर्देश पर राजस्व एवं खनिज विभाग द्वारा संयुक्त रूप से बिना विनियमन शुल्क (रॉयल्टी) जमा किए संचालित हो रहे ईंट भट्टों के विरुद्ध कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान किशनवीर ईंट भट्टा, निबुआ एवं श्रीराम ईंट भट्टा, निबुआ, तहसील पटियाली पर संचालित ट्रैक्टर (मड मिक्सचर) को थाना सीढ़पुरा में सीज कर दिया गया।

प्रशासन द्वारा स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि जिन ईंट भट्टा स्वामियों द्वारा आगामी 3 दिवस के भीतर निर्धारित रॉयल्टी जमा नहीं की जाएगी, उनके भट्टों पर कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अवैध रूप से संचालित ईंट भट्टों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रखा जाए तथा शासन के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।