कासगंज नई दिशा देने के लिए पर्यटन विभाग को विभिन्न परियोजनाओं 2222.22लाख का लोकार्पण किया

कासगंज। जनपद कासगंज,तीर्थ नगरी सोरो में आयोजित कार्यक्रम में मा.पर्यटन मंत्री ठा0 जयवीर सिंह और मा0 जनप्रतिनिधियों ने पर्यटन विभाग के 2222.22 लाख रूपये से जनपद कासगंज में पर्यटन विकास को नई दिशा देने हेतु पर्यटन विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में मा0 सदर विधायक देवेन्द्र सिंह राजपूत, अमापुर विधायक हरिओम वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा नीरज शर्मा, नगर पालिका सोरों अध्यक्ष रामेश्वर दयाल मेहरे, जिलाधिकारी प्रणय सिंह, पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी वीरेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव सहित राज्य पिछड़ा वर्ग सदस्य महेन्द्र सिंह राणा, भाजपा नेता वी0डी राणा, भाजपा नेता गोरीशंकर शर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही। इस अवसर पर पर्यटन मंत्री ने कहा कि जनपद के धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के विकास से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
पर्यटन विभाग द्वारा सोरों तीर्थ क्षेत्र में पवित्र कुंड स्थित घाटों के अग्रभाग एवं छतरी का सौंदर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था, चेंजिंग रूम तथा फैसाड वॉल निर्माण कार्य कराया जाएगा। इस परियोजना के लिए लगभग 1510.87 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिसमें 755 लाख की धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है।
इसके अतिरिक्त दरियागंज झील के ईको-पर्यटन विकास हेतु 352.86 लाख तथा सोरों-शूकर तीर्थ क्षेत्र के संपर्क मार्गों पर साइनेज स्थापना कार्य हेतु 358.49 लाख की परियोजनाएं भी स्वीकृत की गई हैं। कुल मिलाकर 2222.22 लाख की पर्यटन परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है।
परियोजनाओं के अंतर्गत सोरों तीर्थ के प्राचीन मंदिरों का सौंदर्यीकरण, सीता माता मंदिर क्षेत्र का विकास, घाटों का विकास, बाबा बालकनाथ मठी सौंदर्यीकरण तथा पर्यटक सुविधा केंद्र की स्थापना जैसे कार्य भी कराए जाएंगे।
जनपद कासगंज में पर्यटन विकास को नई गति देने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग द्वारा विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए धनराशि स्वीकृत की गई है। इन परियोजनाओं के माध्यम से जिले के धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का सौंदर्यीकरण, पर्यटन सुविधाओं का विकास तथा श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।
स्वीकृत परियोजनाओं में सोरों स्थित महत्वूर्ण धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण प्रमुख है। सोरों स्थित बटुकनाथ माचूदेव श्याम देवता एवं सीता रसोई के विकास कार्यों के लिए 202.50 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है। वहीं सोरों स्थित बाबा बारह घाट एवं सूर्यकुंड के पूर्वी तट के विकास कार्यों हेतु 13 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है।
इसके अतिरिक्त सोरों क्षेत्र में सीढ़ियों के दायीं ओर घाटों के विकास के लिए 834.65 लाख तथा सीढ़ियों के बाँयी ओर घाटों के विकास हेतु 165.44 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। बाबा बालकनाथ मंदिर, सूर्य सरोवर मंदिर एवं पर्यटक सुविधाओं के विकास कार्यों के लिए भी धनराशि स्वीकृत हुई है, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
जनपद में पर्यटन विकास की इन परियोजनाओं से स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ कासगंज की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को भी नई मजबूती मिलेगी। प्रशासन द्वारा शीघ्र ही कार्य प्रारंभ कराने की प्रक्रिया तेज कर दी गई