फर्रुखाबाद:नारायण आश्रम में भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न, 15 से होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

 
फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 मई 2026 जनपद के पांचाल घाट स्थित नारायण आश्रम में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा ने की। बैठक में आगामी 15 एवं 16 मई को आयोजित होने वाले दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में जिला प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी एवं कन्नौज के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं को लेकर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन नारायण आश्रम में प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से शुरू होगा। इसमें जिला कार्यसमिति सहित अपेक्षित कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन पंजीकरण कर भाग लेना होगा तथा प्रत्येक प्रतिभागी के लिए ₹200 शुल्क निर्धारित किया गया है।उन्होंने बताया कि दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में क्षेत्र एवं प्रदेश स्तर के वरिष्ठ वक्ता 11 विभिन्न सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। प्रमुख वक्ताओं में पूर्व केंद्रीय मंत्री राम शंकर कठेरिया, पूर्व मंत्री अर्चना पांडे, महिला कल्याण निगम अध्यक्ष कमलावती सिंह, प्रदेश महामंत्री अनूप कुमार गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी, संजय चौधरी, वीरेंद्र तिवारी, जिला संगठन प्रभारी शिव महेश दुबे, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, अशोक राजपूत तथा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी शामिल रहेंगे।प्रशिक्षण वर्ग में कुल 252 अपेक्षित कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। नरेंद्र राजपूत ने कहा कि भाजपा देश का एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जो अपने कार्यकर्ताओं को संगठन की नीति, सिद्धांत और राष्ट्रवादी विचारधारा के लिए नियमित रूप से प्रशिक्षित करता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशिक्षण वर्ग में शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी तथा अनुपस्थित रहने वाले कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में रात्रि प्रवास की व्यवस्था भी रहेगी।जिलाध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा ने बताया कि जनपद के सभी 18 मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न होने के बाद अब जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस शिविर में नवीन कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यप्रणाली, पार्टी की नीति-रीति और सिद्धांतों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी कार्यकर्ताओं तक पहुंचाई जाएगी। प्रशिक्षण शिविर में संगठन एवं सरकार के कार्यों को प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. भूदेव सिंह राजपूत, जिला महामंत्री अमरदीप दीक्षित, हिमांशु गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष अनुराग दुबे, जिला मंत्री शिव मोहन सिंह, श्वेता दुबे, अभिषेक बाथम, जितेंद्र सिंह, जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, अभिषेक बाजपेई, पूर्व जिला महामंत्री डीएस राठौर, जिला उपाध्यक्ष रश्मि दुबे, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी, अशनील दिवाकर, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी राजपूत, सोशल मीडिया जिला संयोजक सुशील राजपूत, विकास पांडे, कार्यालय प्रभारी संजय सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।