फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 मई 2026 दिन सोमवार को ग्राम बांसूडाण पोस्ट कनासी जनपद फर्रुखाबाद निवासी अंकिता पुत्री श्री जगदीश सिंह शाक्य एवं ग्राम जसमेंडी पोस्ट मझूपुर जनपद कन्नौज निवासी अंकित पुत्र श्री विनोद कुमार शाक्य का दाम्पत्य सूत्र बंधन संस्कार बौद्ध रीति-रिवाज के अनुसार संपन्न कराया गया।विवाह समारोह को बौद्धाचार्य धर्मपाल सिंह द्वारा विधि-विधान एवं मंगलाचरण के साथ सम्पन्न कराया गया। समारोह में उपस्थित लोगों ने नवदंपति को सुखद वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।संस्कार सम्पन्न होने के उपरांत बौद्धाचार्य धर्मपाल सिंह ने नवविवाहित जोड़े को विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर दोनों परिवारों के परिजन, रिश्तेदार एवं समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।समारोह का वातावरण धार्मिक एवं सामाजिक सौहार्द से परिपूर्ण रहा, जहां बुद्ध वंदना एवं मंगलकामनाओं के साथ नवदंपति के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
फर्रुखाबाद:बौद्ध रीति से संपन्न हुआ विवाह संस्कार, नवदंपति को प्रदान किया गया प्रमाण पत्र
