दिलजीत दोसांझ म्युजिक इंडस्ट्री का जाना चेहरा है. उन्होंने ग्लोबल लेवल पर भी अपनी तगड़ी पहचान बनाई है. वहीं इन वो राजनीती में आने की खबरों को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में जब उनसे पंजाब की राजनीति का ‘नया चेहरा’ बनने की अपील की गई, तो उन्होंने ‘नेवर’ कहकर इसे ठुकरा दिया’
दरअसल, पंजाबी ट्रिब्यून ने हाल ही में ‘क्या दिलजीत दोसांझ पंजाब की राजनीति का नया चेहरा बन सकते हैं?’ शीर्षक से एक आर्टिकल पब्लिश किया. रिपोर्ट के मुताबिक, रिटायर्ड सैनिकों और समाज के अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोगों सहित कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दिलजीत दोसांझ से राजनीति में आने की सार्वजनिक अपील की थी. बताया गया कि रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट एसएस बोपराय के नेतृत्व वाला ये ग्रुप चाहता है कि दिलजीत पंजाब की नई राजनीतिक आवाज बनें, क्योंकि उन्होंने कभी खुद इसकी मांग नहीं की.
इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए दिलजीत दोसांझ ने एक्स पर एक नोट शेयर किया और राजनीति में आने से साफ इनकार कर दिया. उन्होंने लिखा, ‘कभी नहीं… मेरा काम लोगों का एंटरटेन करना है’ मैं अपने काम में बहुत खुश हूं.’
