फर्रुखाबाद:(द दस्तक न्यूज़) 08 मई 2026 दिन शुक्रवार को जनपद फर्रुखाबाद के ग्राम व पोस्ट उखरा निवासी बौद्धाचार्य श्री तिलकराम बौद्ध की पौत्री अनुराधा पुत्री श्री दिनेशकुमार शाक्य का विवाह बौद्ध रीति-रिवाज के अनुसार सम्पन्न कराया गया। वर अंशू पुत्र श्री सुरेन्द्रसिंह शाक्य निवासी ग्राम कछपुरा पोस्ट शमशेरगंज जनपद मैनपुरी के साथ दाम्पत्य सूत्र बन्धन संस्कार विधिवत सम्पन्न हुआ।विवाह समारोह में बौद्धाचार्य धर्मपालसिंह बौद्धाचार्य ने त्रिशरण एवं पंचशील के माध्यम से नवदम्पति को वैवाहिक जीवन के नैतिक एवं सामाजिक दायित्वों का बोध कराया। उन्होंने बुद्ध के बताए मार्ग पर चलकर आपसी प्रेम, सद्भाव और समानता के साथ जीवन व्यतीत करने का संदेश दिया।संस्कार सम्पन्न होने के उपरांत नवदम्पति को विवाह प्रमाण पत्र प्रदान किया गया तथा उपस्थित लोगों ने वर-वधू को सुखमय एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। समारोह में परिजन, रिश्तेदार एवं समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
फर्रुखाबाद:बौद्ध रीति से सम्पन्न हुआ विवाह संस्कार, नवदम्पति को प्रदान किया गया प्रमाण पत्र
